तिरंगे का विरोध करने वालों के लिए हिंदुस्तान में कोई स्थान नहीं : भाजपा होशियारपुर

होशियारपुर (न्यूज़ प्लस)पूनम: आज भाजपा नेताओं जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू , जिला सचिव अश्विनी गैंद, सदस्य पंजाब कार्यकारिणी कमलजीत सेतिया ने संयुक्त बयान में कहा है कि दल खालसा के प्रमुख कमलजीत सिंह द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय ध्वज है, जो कि हमारे देश की आन-बान-शान है। और जिसे फहराने का हक हमें लाखों लोगों की कुर्बानियां देकर प्राप्त हुआ है, परंतु देश के सांसद सिमरनजीत सिंह मान और उनकी पार्टी इस तिरंगे का विरोध करते हैं, तो उन्हें हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है और भारत सरकार को चाहिए कि तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। भाजपा नेताओं ने कहा है कि संगरूर के से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को केंद्र सरकार की तिरंगा मुहिम रास नहीं आ रही है और संविधान की कसम खाने वालों को तिरंगे से दिक्कत समझ से परे हैं। इससे पहले सांसद सिमरनजीत सिंह मान शहीद भगत सिंह जी का भी विरोध कर चुके हैं। भारत देश में जनता की वोटों से जितने वाला सांसद के लिए ऐसा बयान देना लोकतंत्र की हत्या के बराबर है और भाजपा इसका विरोध करती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा देश भक्तों की पार्टी है और देश के तिरंगे का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया कर सकती।

Related posts

Leave a Comment