केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश भाजपा कार्यालय में फहराएंगे तिरंगा 

होशियारपुर (न्यूज़ प्लस)पूनम: भाजपा जिला महामंत्री विनोद परमार व मीनू सेठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर जिला भाजपा की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में तिरंगा लहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।  जिसमें झंडा फहराने की रस्म केन्द्रीय राज्य मंत्री  सोमप्रकाश कैंथ करेंगे।  उन्होंने बताया कि सुबह  9 बजे निर्धारित समय पर झंडा लहराया जायेगा. पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि सभी लोग 8 :45 पर जिला मुख्यालय पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।   

Related posts

Leave a Comment